सावन की पहली सोमवारी से पहले सिंगर शिल्पी राज और डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा का भोजपुरी गाना ‘सिल्क वाली सड़िया’ रिलीज होते ही हुआ वायरल, एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह के साथ जमी शानदार केमिस्ट्री
बहुमुखी प्रतिभा के धनी जाने-माने डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा ना सिर्फ फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाते हैं, बल्कि गानों में भी जलवा बिखेरते हैं। ऐसे में देवों के देव महादेव की कृपा से सावन की पहली सोमवारी से पहले सौरभ शर्मा ने भोजपुरी सिनेमा की स्टार एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह के साथ नया भोजपुरी रोमांटिक भोजपुरी लोकगीत ‘सिल्क वाली सड़िया’ से तहलका मचा दिया है। इस गाने को भोजपुरी संगीत जगत की ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज और सिंगर-एक्टर राजा भोजपुरिया ने मधुर आवाज में गाया है।
यह गाना ‘होडा भोजपुरी’ के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है और इंस्टाग्राम रील पर वायरल गया है। इस गाने के बोल बहुत ही सरल, ठेठ भोजपुरी मिठास से भरे और आसानी से जुबान पर चढ़ने वाले हैं। इस म्यूज़िक वीडियो में भोजपुरी जगत के डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा और खूबसूरत अदाकारा प्रियांशु सिंह की जोड़ी मुख्य भूमिका में नजर आ रही है। दोनों के बीच की ऑन-स्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री, चुलबुले अंदाज और बेहतरीन एक्सप्रेशन्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
गौरतलब है कि ये भोजपुरी गाना ‘सिल्क वाली सड़िया’ प्रीति इन्टरप्राईजेज के बैनर तले बनी बेहद संवेदनशील और पारिवारिक भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारी बहना हमारी’ का है। इस फिल्म का ट्रेलर ‘होडा भोजपुरी’ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर पहले ही रिलीज किया गया है। बिहार के जिला सुपौल के छोटे व खूबसूरत शहर बीरपुर में दहेज प्रथा के विरोध में बनाई गई ये फ़िल्म खुद में बड़ी बात है। इस फिल्म की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसकी पूरी कहानी दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराई के विरोध पर केंद्रित है। सामाजिक रूढ़ियों पर प्रहार करती इस फिल्म के निर्माता कुमार सौरभ शर्मा हैं। सह निर्माता राजन देसाई हैं। निर्देशक रमेश बोगाटी हैं।
लेखक राजन देसाई हैं। सह निर्देशक प्रवीण मिश्रा व शैलेश एस राज, गीतकार राजा भोजपुरिया, ददन शर्मा, संगीतकार राजा भोजपुरिया व गौरव रौशन हैं। छायांकन कृष्णा पाण्डेय व बंटी राज, संकलन राकेश महतों, मारधाड़ जया बिष्ठा, नृत्य रौनक साह, कला आर एफ इमरान व विकास प्रजापति, रूपसज्जा माईकल व बरखा कुमारी का है। प्रोडक्शन शैलेन्द्र कुमार सिंह, जय यादव व मनीष कुमार ने किया है। ड्रेस डिजाईनर अब्दुल जुहीम, पब्लिसिटी डिजाईनर प्रशांत हैं। मुख्य कलाकार डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा, प्रियांशु सिंह, माधवी श्री, गोपाल चौहान, राजा भोजपुरिया, इंद्रसेन यादव, राहुल श्रीवास्तव, जय यादव, टी एन त्रिपाठी, चुन्नू पाण्डेय, घिमरे सुशांत शर्मा, सरस्वती, त्यागी बाबा, पूजा, आर जे उमेश, संजय माँझी, रंजीत गुप्ता, प्रियंका शर्मा, सुधीर मंडल, रवि साह, सोहराब आलम आदि हैं।

डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा, सिंगर शिल्पी राज, एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह, सिंगर एक्टर राजा भोजपुरिया का रोमांटिक गाना ‘सिल्क वाली सड़िया’ होडा भोजपुरी पर हुआ रिलीज