गायिका प्रियंका सिंह का नया देवी गीत ‘आरती माई थावे वाली के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धूम
शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर भोजपुरी संगीत जगत की मशहूर गायिका प्रियंका सिंह की सुरीली आवाज में भक्ति गीत ‘आरती माई थावे वाली के’ रिलीज हो गया है। थावे वाली माँ को समर्पित ये देवीगीत ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी’ के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों और श्रोताओं का भरपूर प्यार मिल रहा है।बपारंपरिक लोक शैली और अलौकिक भक्ति के संगम से ओतप्रोत यह गीत थावे वाली माता रानी की महिमा और उनकी आराधना आधारित है। गाने के बोल बेहद कर्णप्रिय हैं, जो सुनने वालों को सीधे मां की भक्ति में लीन कर देते हैं।
गौरतलब है कि अपनी सुरीली आवाज से हर दिल पर राज करने वाली गायिका प्रियंका सिंह ने इस देवी गीत को भक्ति भाव से गाया है, जो श्रोताओं के मन में भक्ति का संचार कर रहा है। गाने का संगीत और इसके बोल सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। इस गीत के वीडियो में गायिका प्रियंका सिंह ने खुद परफॉर्मेंस किया है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत देवी गीत ‘आरती माई थावे वाली के’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर प्रियंका सिंह ने मधुर आवाज में गाया है। इस गीत के वीडियो में भी सिंगर प्रियंका सिंह ने ही शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार संतोष उत्पाती ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू रावत ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर विनीत शाह, डीओपी कमल चौरसिया, कैमरा मैन सुनील, मेकअप मैन भुवनेश जैन हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी और फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘माँ थावे वाली को समर्पित यह देवी गीत जन-जन में अति लोकप्रिय हो रहा है। यह आरती गीत सुनते ही मन भाव विभोर हो जाता है। इस गीत को प्यार देने के लिए सभी श्रद्धालुओं और माता जी के भक्तों को दिल से आभार।’
वहीं पार्श्व गायिका प्रियंका सिंह ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार सर हमेशा एक से बढ़कर एक हर विधा के गीत-संगीत संगीतप्रेमियों और श्रद्धालुओं के बीच लेकर आते रहते हैं, जिससे भोजपुरी संस्कृति की परंपरा आगे बढ़ती रहती है। इसके लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू।’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने प्रियंका सिंह का नया देवी गीत ‘आरती माई थावे वाली के’ किया रिलीज